Scammers धोखे से आपको कुछ ऐसे नम्बर डायल करने को कहते हैं, जिनके पहले **21***, *61***, *67** जैसे codes लगे होते हैं।
जैसे ही आप इन codes को dial करते हैं, आपका call forwarding activate हो जाता है।
इसके बाद आपके बैंक कॉल्स , OTPs और verification codes सीधे fraudsters तक पहुँच जाते हैं, जिससे financial fraud और account takeover का खतरा बढ़ जाता है।
कैसे बचें:
• *#21# dial करके call forwarding status check करें
• ##002# dial करें - इससे सभी call forwarding services deactivate हो जाती हैं
• Unknown callers के बताए किसी भी code को कभी dial न करें
इस संबंध में Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C), Ministry of Home Affairs द्वारा आधिकारिक advisory जारी की गई है।
व्हाट्सएप पर जानकार बनकर स्कैमर्स मैसेज करते हैं।
वरिष्ठ नागरिक अक्सर इस तरह के घोटालों में फंस जाते हैं - इसलिए आज ही अपने घरवालों के साथ शेयर करें।
याद रखें:
* बिना सत्यापित किये किसी को भी पैसे ना भेजें
* मैसेज आये तो पहले कॉल करके कन्फर्म करें
* ओटीपी, लिंक या यूपीआई पिन कभी शेयर न करें
साइबर फ्रॉड की स्थिति में 1930 पर call करें या cybercrime.gov.in पर report करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आपके मूल्यवान सुझाव / विचारों के जरिए इसको एक नया आयाम मिलेगा। आपका यह प्रयास एक सराहनीय कदम साबित होगा।
साइबर सुरक्षा जीवन रक्षा