सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मोमोस, खाए और फिर चापड़ से प्रेमिका की हत्या, पहचान छुपाने पेट्रोल डालकर लगा दिया आग, ऐसे सुलझी अंधे क़त्ल की गुत्थी... यह भी एक फ्रॉड है सावधान रहे सतर्क रहे।

 
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मिली

महिला की अधजली लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर घटनाक्रम का खुलासा किया...
दुर्ग। दुर्ग के उतई थाना में 8 दिसंबर की सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई।
आरोपी ने एक महिला की हत्या कर लाश को जला दिया था। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल खुद मौके पर पहुंचे थे। महिला का शव बुरी तरह से जल चुका था, जिसकी वजह से इसकी पहचान कर पाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। चूंकि महिला की हत्या का मामला था, एसएसपी विजय अग्रवाल ने भी गंभीरता दिखाई और क्राइम, एसीसीयू व थाना पुलिस समेत 6 टीम तैयार की। टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि विजय बांधे नाम के व्यक्ति ने एक महीला की गुमशुदगी की शिकायत सुपेला थाने में दर्ज कराई थी। बस फिर पुलिस ने बिना देरी किये सूचक विजय बांधे को पकड़ा और उससे कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी ज्यादा देर पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया और हत्या करने की बात कबूल कर लिया।
एसएसपी के नेतृत्व में ऐसे सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी

दरअसल, 8 दिसम्बर की सुबह ग्राम पुरई निवासी ग्रामीण ने थाना उत्तई में सूचना दी कि पुरई करगाडीह पाउवारा नहर के पास खेल मैदान में एक अज्ञात महिला का अधजला शव पड़ा है। इस सूचना के बाद खुद जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर को चुनौती के रूप में लिया। एसएसपी ने तत्काल टीम गठित कर जाँच के निर्देश दिये। घटना को सुलझाने में लगी 6 टीमों ने दुर्ग जिले व सरहर्दी जिलों के गुम महिला की रिपोर्ट की समीक्षा की। आसपास के सीसीटीवी खंगाले गये। जाँच में पता चला कि थाना सुपेला में विजय बांधे द्वारा 9/12/2025 को उर्मिला निषाद की गुमशदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विजय बांधे से पूछताछ की। पूछताछ में उसकी गतिविधिया संदिग्ध पाई गई।

मृतिका करती थी केटरिंग का काम

कड़ाई से पूछताछ करने पर विजय बांधे ने बताया कि वह केटरिंग का काम करता है। गुमशुदा उर्मिला भी उसके साथ विगत 2-3 साल से केटरिंग का काम करती थी। काम के दौरान दोनों के बीच धनिष्ठता हो गयी। विजय बांधे शादीशुदा था इसकी पत्नी गर्भवती थी। विजय बांधे को उसकी प्रेमिका शादी के लिये दबाव बनाती थी, जिससे इसका परिवारिक जीवन तनात रहता था और आर्थिक तंगी बनी रहती थी।
मोमोस खाने के दौरान हत्या

7 दिसम्बर की शाम 7 बजे गौतम नगर सुपेला उर्मिला के घर जाकर अपनी प्लेटिना गाड़ी से उर्मिला को पाटन शादी पार्टी काम में जाने का बहना कर उतई ले गया। मोमोज चाईनिंज पकौड़ा पैक कराया, फिर पुराई में सुनसान नहर के पास मैदान ले गया। दोनों ने मोमोस खाया, इसी बीच दोनों में विवाद हुआ। विजय हत्या की योजना बनाकर तैयारी के साथ गया था। विजय बाधे ने धारदार चापर से उर्मिला के गले में वार किया, जिसमें वह गिर गई।

पेट्रोल डालकर लगाया आग

महिला को मौत के घाट उतारने के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था। वारदात के बाद मौके से भागकर अपने गांव करगाड़ीह आ गया था। घटना के अगले दिन 8 दिसम्बर को थाना सुपेला में उर्मिला निषाद की गुमशुदगी की रिपोर्ट कराया था। आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही चुनौतीपूर्ण अंधे कत्ल गुत्थी का खुलासा 24 घंटे में किया गया।
आरोपी गिरफ्तार ,,,,,,,,
अधिक जानकारी के लिए
https://npg.news/crime

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लगभग 90% साइबर हमले मानवीय भूल के कारण होते हैं, जो साइबर सुरक्षा शिक्षा और जागरूकता के महत्व पर बल देता है। साइबर फ्रॉड की जानकारी भी जीवन रक्षा दवाई है।।

क्या आप जानते है साइबर सुरक्षा ये मानवीय भूलें, जैसे फ़िशिंग ईमेल पर क्लिक करना या कमजोर पासवर्ड का उपयोग करना, साइबर अपराधियों के लिए एक आसान रास्ता प्रदान करती हैं। इस प्रकार, तकनीकी समाधानों के साथ-साथ कर्मचारियों का उचित प्रशिक्षण और सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम साइबर सुरक्षा में बहुत महत्वपूर्ण हैं।   मानवीय भूलों के सामान्य उदाहरण : फ़िशिंग:  दुर्भावनापूर्ण लिंक पर क्लिक करना या हानिकारक अटैचमेंट डाउनलोड करना। कमजोर पासवर्ड:  अनुमान लगाने योग्य पासवर्ड का उपयोग करना, या पासवर्ड को असुरक्षित तरीके से साझा करना या संग्रहीत करना । पैच करने में विफलता:  महत्वपूर्ण सुरक्षा अपडेट स्थापित न करना जिससे सिस्टम कमजोर हो जाता है। गलत डिलीवरी:  गोपनीय जानकारी गलती से गलत व्यक्ति को ईमेल करना। *भौतिक सुरक्षा चूक:  उपकरणों को अनलॉक छोड़ना या संवेदनशील डेटा की भौतिक प्रतियों को असुरक्षित छोड़ देना। क्यों महत्वपूर्ण है साइबर सुरक्षा शिक्षा और जागरूकता: संभावित खतरों का ज्ञान:  कर्मचारियों को फ़िशिंग, सोशल इंजीनियरिंग और मैलवेयर जैसे खतरों को पहचानने और...

फर्जी जॉब ऑफर से रहें सावधान! रट लें सरकार की ये बातें, कभी नहीं होगा साइबर फ्रॉड

अगर, आपके फोन पर जॉब ऑफर वाले मैसेज या कॉल आ रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। इन दिनों कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें फर्जी जॉब ऑफर के नाम पर ठगी की गई है। सरकार ने इससे बचने के तरीके बताए हैं। आज के डिजिटल दौर में नौकरी ढूंढना जितना आसान हो गया है, ऑनलाइन धोखाधड़ी का खतरा उतना ही बढ़ गया है। साइबर अपराधी अब नामी कंपनियों के नाम पर फर्जी जॉब ऑफर भेजकर लोगों से पैसे ठग रहे हैं। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ने “ऑनलाइन जॉब फ्रॉड” को आधिकारिक अपराध की श्रेणी में रखा है, ताकि लोग इस खतरे को गंभीरता से लें। हाल के महीनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों से ट्रेनिंग, वीजा प्रोसेसिंग या बैकग्राउंड चेक के नाम पर पैसे वसूले गए। कुछ मामलों में तो भारतीय जॉब सीकर्स को विदेशों में झूठे वादों के जाल में फंसाया गया; जिससे साफ है कि अब सतर्क रहना बेहद जरूरी हो गया है। किसी के भी कंपनी के   नाम पर फर्जी जॉब ऑफर का ऐसा ही  बहुत सारे  मामला सामने आया है, जिसके बाद सरकार ने जरूरी चेतावनी जारी की है। कैसे पहचानें नौकरी फर्जी है या असली? “1.घर ब...