सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फर्जी जॉब ऑफर से रहें सावधान! रट लें सरकार की ये बातें, कभी नहीं होगा साइबर फ्रॉड


अगर, आपके फोन पर जॉब ऑफर वाले मैसेज या कॉल आ रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। इन दिनों कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें फर्जी जॉब ऑफर के नाम पर ठगी की गई है। सरकार ने इससे बचने के तरीके बताए हैं।
आज के डिजिटल दौर में नौकरी ढूंढना जितना आसान हो गया है, ऑनलाइन धोखाधड़ी का खतरा उतना ही बढ़ गया है। साइबर अपराधी अब नामी कंपनियों के नाम पर फर्जी जॉब ऑफर भेजकर लोगों से पैसे ठग रहे हैं। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ने “ऑनलाइन जॉब फ्रॉड” को आधिकारिक अपराध की श्रेणी में रखा है, ताकि लोग इस खतरे को गंभीरता से लें।

हाल के महीनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों से ट्रेनिंग, वीजा प्रोसेसिंग या बैकग्राउंड चेक के नाम पर पैसे वसूले गए। कुछ मामलों में तो भारतीय जॉब सीकर्स को विदेशों में झूठे वादों के जाल में फंसाया गया; जिससे साफ है कि अब सतर्क रहना बेहद जरूरी हो गया है। किसी के भी कंपनी के  नाम पर फर्जी जॉब ऑफर का ऐसा ही बहुत सारे मामला सामने आया है, जिसके बाद सरकार ने जरूरी चेतावनी जारी की है।

कैसे पहचानें नौकरी फर्जी है या असली?

“1.घर बैठे आसान काम” या “कैप्चा भरकर मोटी कमाई” जैसे ऑफर से सावधान रहें।
2..अगर कोई भर्ती करने वाला जल्दबाजी में पैसे मांग रहा है- चाहे ट्रेनिंग, इंटरव्यू या जॉब कन्फर्मेशन के लिए, तो समझ जाइए कुछ गड़बड़ है।
3..किसी अंजान नंबर से कॉल, ईमेल या वॉट्सऐप मैसेज के जरिए आपसे निजी या बैंकिंग डिटेल मांगे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं।
4..रेफरल स्कीम” के नाम पर दूसरों को जोड़कर पैसे कमाने का लालच भी धोखे का हिस्सा हो सकता है।
असली जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइटें और ईमेल एड्रेस जैसे पर भरोसा न करें।
5..मैसेज में गलतियां, बड़े अक्षरों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल और बार-बार लगे '!' चिन्ह भी चेतावनी के संकेत हैं।
6..फर्जी जॉब ऑफर से बचने के तरीके
किसी भी अनजान स्रोत से आए जॉब ऑफर पर जल्दबाजी में विश्वास न करें।
7..याद रखें असली कंपनियां नौकरी देने के लिए कभी पैसे नहीं मांगतीं।
8..नौकरी की जानकारी हमेशा आधिकारिक सोर्स से ही जांचें। उदाहरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया चैनल्‍स चेक करें।
9..ईमेल एड्रेस ध्यान से पढ़ें, छोटे से स्पेलिंग मिस्टेक में भी बड़ा धोखा छिपा हो सकता है।
10..अपनी निजी या वित्तीय जानकारी कभी अनजान व्यक्ति या प्लेटफॉर्म को न दें।
11.विदेश में नौकरी के लिए ऑफर मिलने पर पहले संबंधित भारतीय दूतावास या मान्यता प्राप्त एजेंट से उसकी पुष्टि करें।
12.फर्जी भर्ती घोटाले ज्यादातर एडवांस्‍ड टेक्‍नोलॉजी पर नहीं, बल्कि लोगों के भरोसे और जल्दबाजी पर निर्भर होते हैं। 
ठग आपकी लापरवाही और विश्वास का फायदा उठाकर जाल बुनते हैं। अगर, आपको किसी नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का शक हो, या आप पहले ही इसका शिकार बन चुके हों, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लगभग 90% साइबर हमले मानवीय भूल के कारण होते हैं, जो साइबर सुरक्षा शिक्षा और जागरूकता के महत्व पर बल देता है। साइबर फ्रॉड की जानकारी भी जीवन रक्षा दवाई है।।

क्या आप जानते है साइबर सुरक्षा ये मानवीय भूलें, जैसे फ़िशिंग ईमेल पर क्लिक करना या कमजोर पासवर्ड का उपयोग करना, साइबर अपराधियों के लिए एक आसान रास्ता प्रदान करती हैं। इस प्रकार, तकनीकी समाधानों के साथ-साथ कर्मचारियों का उचित प्रशिक्षण और सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम साइबर सुरक्षा में बहुत महत्वपूर्ण हैं।   मानवीय भूलों के सामान्य उदाहरण : फ़िशिंग:  दुर्भावनापूर्ण लिंक पर क्लिक करना या हानिकारक अटैचमेंट डाउनलोड करना। कमजोर पासवर्ड:  अनुमान लगाने योग्य पासवर्ड का उपयोग करना, या पासवर्ड को असुरक्षित तरीके से साझा करना या संग्रहीत करना । पैच करने में विफलता:  महत्वपूर्ण सुरक्षा अपडेट स्थापित न करना जिससे सिस्टम कमजोर हो जाता है। गलत डिलीवरी:  गोपनीय जानकारी गलती से गलत व्यक्ति को ईमेल करना। *भौतिक सुरक्षा चूक:  उपकरणों को अनलॉक छोड़ना या संवेदनशील डेटा की भौतिक प्रतियों को असुरक्षित छोड़ देना। क्यों महत्वपूर्ण है साइबर सुरक्षा शिक्षा और जागरूकता: संभावित खतरों का ज्ञान:  कर्मचारियों को फ़िशिंग, सोशल इंजीनियरिंग और मैलवेयर जैसे खतरों को पहचानने और...

मोमोस, खाए और फिर चापड़ से प्रेमिका की हत्या, पहचान छुपाने पेट्रोल डालकर लगा दिया आग, ऐसे सुलझी अंधे क़त्ल की गुत्थी... यह भी एक फ्रॉड है सावधान रहे सतर्क रहे।

  छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मिली महिला की अधजली लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर घटनाक्रम का खुलासा किया... दुर्ग। दुर्ग के उतई थाना में 8 दिसंबर की सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। आरोपी ने एक महिला की हत्या कर लाश को जला दिया था। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल खुद मौके पर पहुंचे थे। महिला का शव बुरी तरह से जल चुका था, जिसकी वजह से इसकी पहचान कर पाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। चूंकि महिला की हत्या का मामला था, एसएसपी विजय अग्रवाल ने भी गंभीरता दिखाई और क्राइम, एसीसीयू व थाना पुलिस समेत 6 टीम तैयार की। टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि विजय बांधे नाम के व्यक्ति ने एक महीला की गुमशुदगी की शिकायत सुपेला थाने में दर्ज कराई थी। बस फिर पुलिस ने बिना देरी किये सूचक विजय बांधे को पकड़ा और उससे कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी ज्यादा देर पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया और हत्या करने की बात कबूल कर लिया। एसएसपी के नेतृत्व में ऐसे सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी दरअसल, 8 दिसम्बर की सुबह ग्राम पुरई निवासी ग्रामीण ने थाना उत्तई म...