सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

साइबर सुरक्षा का P-O-L-I-C-E मंत्र अपनाइए , साइबर धोखधड़ी से निश्चिंत हो जाइए। सावधान रहे सतर्क रहे।

🔹🔗🔗♈ “साइबर सुरक्षा का P-O-L-I-C-E मंत्र अपनाइए —आपकी भी काम का मंत्र है।

P: पासवर्ड कभी शेयर न करें।- आप किसी भी परिस्थिति में आप अपना पासवर्ड किसी को भी न बताए, जानकार बने सुरक्षित रहे, आपकी जानकारी ही आपकी सुरक्षा की गारंटी है।

O: OTP किसी को न बताएं।- किसी भी परिस्थिति मे चाहे आपके कितने भी विश्वास पात्र हो आज का समय ऐसा है कि किसी को भी अपना ओटीपी न बताए तो ही बेहतर है। साइबर धोखेबाज वह राक्षस है जो दिखाई नहीं देता, पर है, आपकी एक गलती जीवन भर की जमापूंजी खतम, 
//(इसीलिए कहता हूं सावधान रहे सतर्क रहे, साइबर सुरक्षा भी जीवन रक्षा है)//
L: अनजान लिंक से दूर रहें। - सतर्क रहे और याद रखे कि किसी भी अनजान लिंक या, किसी भी लालच भरे लिंक पर क्लिक कभी भी न करे, आप साइबर ठगी के शिकार हो सकते है।
I: अपनी पहचान सुरक्षित रखें(आईडेंटिटी)। - जितना हो सके आप अपनी पहचान को छुपा कर रखे बेवजह ढोल नगाड़ा बजाकर किसी को भी बताने की आवश्यकता नहीं है, शांति में रहकर अपना काम मेहनत व लगन से करना चाहिए।
C: अनजान लोगों से चैट न करें।- कभी भी किसी अनजान  व्यक्ति से चैट नहीं करना चाहिए, चाहे वह स्त्री हो या पुरुष, अपनी मन की उत्सुकता को अपनी काबू व मर्यादा में रखो ज्यादा लालच में आने की आवश्यकता नहीं है, नहीं तो आप किसी भी बढ़ी मुसीबत में पड़ सकते है, सावधान रहे, सतर्क रहे।
E: समस्या आए तो 1930 याद रखें(इमरजेंसी नंबर) आपके साथ साइबर फ्रॉड हो जाने के बाद तत्काल इमरजेंसी नंबर 1930 पर कॉल करे व आपकी संपूर्ण जानकारी इस पर प्रदान करे, जिससे आपके पैसों के सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कानूनी पहल को बिना देर किए गति प्रदान की जा सके
POLICE मंत्र।”
सावधान रहें, सुरक्षित रहें — यही है असली Cyber 

*छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जनहित में जारी।*
Narendra kumar sahu 
Blog post - https://cysefia.blogspot.com
इस ब्लॉग पोस्ट में आपको साइबर फ्रॉड के संबंध में विभिन्न जानकारियां प्रदान की जाती है, उसे ध्यान से पढ़ें और अपने परिवार के सदस्यों को और अपने इष्ट मित्रों को इसकी जानकारी देवे और , साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक रहने की जानकारी प्रदान करे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लगभग 90% साइबर हमले मानवीय भूल के कारण होते हैं, जो साइबर सुरक्षा शिक्षा और जागरूकता के महत्व पर बल देता है। साइबर फ्रॉड की जानकारी भी जीवन रक्षा दवाई है।।

क्या आप जानते है साइबर सुरक्षा ये मानवीय भूलें, जैसे फ़िशिंग ईमेल पर क्लिक करना या कमजोर पासवर्ड का उपयोग करना, साइबर अपराधियों के लिए एक आसान रास्ता प्रदान करती हैं। इस प्रकार, तकनीकी समाधानों के साथ-साथ कर्मचारियों का उचित प्रशिक्षण और सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम साइबर सुरक्षा में बहुत महत्वपूर्ण हैं।   मानवीय भूलों के सामान्य उदाहरण : फ़िशिंग:  दुर्भावनापूर्ण लिंक पर क्लिक करना या हानिकारक अटैचमेंट डाउनलोड करना। कमजोर पासवर्ड:  अनुमान लगाने योग्य पासवर्ड का उपयोग करना, या पासवर्ड को असुरक्षित तरीके से साझा करना या संग्रहीत करना । पैच करने में विफलता:  महत्वपूर्ण सुरक्षा अपडेट स्थापित न करना जिससे सिस्टम कमजोर हो जाता है। गलत डिलीवरी:  गोपनीय जानकारी गलती से गलत व्यक्ति को ईमेल करना। *भौतिक सुरक्षा चूक:  उपकरणों को अनलॉक छोड़ना या संवेदनशील डेटा की भौतिक प्रतियों को असुरक्षित छोड़ देना। क्यों महत्वपूर्ण है साइबर सुरक्षा शिक्षा और जागरूकता: संभावित खतरों का ज्ञान:  कर्मचारियों को फ़िशिंग, सोशल इंजीनियरिंग और मैलवेयर जैसे खतरों को पहचानने और...

मोमोस, खाए और फिर चापड़ से प्रेमिका की हत्या, पहचान छुपाने पेट्रोल डालकर लगा दिया आग, ऐसे सुलझी अंधे क़त्ल की गुत्थी... यह भी एक फ्रॉड है सावधान रहे सतर्क रहे।

  छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मिली महिला की अधजली लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर घटनाक्रम का खुलासा किया... दुर्ग। दुर्ग के उतई थाना में 8 दिसंबर की सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। आरोपी ने एक महिला की हत्या कर लाश को जला दिया था। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल खुद मौके पर पहुंचे थे। महिला का शव बुरी तरह से जल चुका था, जिसकी वजह से इसकी पहचान कर पाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। चूंकि महिला की हत्या का मामला था, एसएसपी विजय अग्रवाल ने भी गंभीरता दिखाई और क्राइम, एसीसीयू व थाना पुलिस समेत 6 टीम तैयार की। टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि विजय बांधे नाम के व्यक्ति ने एक महीला की गुमशुदगी की शिकायत सुपेला थाने में दर्ज कराई थी। बस फिर पुलिस ने बिना देरी किये सूचक विजय बांधे को पकड़ा और उससे कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी ज्यादा देर पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया और हत्या करने की बात कबूल कर लिया। एसएसपी के नेतृत्व में ऐसे सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी दरअसल, 8 दिसम्बर की सुबह ग्राम पुरई निवासी ग्रामीण ने थाना उत्तई म...

फर्जी जॉब ऑफर से रहें सावधान! रट लें सरकार की ये बातें, कभी नहीं होगा साइबर फ्रॉड

अगर, आपके फोन पर जॉब ऑफर वाले मैसेज या कॉल आ रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। इन दिनों कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें फर्जी जॉब ऑफर के नाम पर ठगी की गई है। सरकार ने इससे बचने के तरीके बताए हैं। आज के डिजिटल दौर में नौकरी ढूंढना जितना आसान हो गया है, ऑनलाइन धोखाधड़ी का खतरा उतना ही बढ़ गया है। साइबर अपराधी अब नामी कंपनियों के नाम पर फर्जी जॉब ऑफर भेजकर लोगों से पैसे ठग रहे हैं। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ने “ऑनलाइन जॉब फ्रॉड” को आधिकारिक अपराध की श्रेणी में रखा है, ताकि लोग इस खतरे को गंभीरता से लें। हाल के महीनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों से ट्रेनिंग, वीजा प्रोसेसिंग या बैकग्राउंड चेक के नाम पर पैसे वसूले गए। कुछ मामलों में तो भारतीय जॉब सीकर्स को विदेशों में झूठे वादों के जाल में फंसाया गया; जिससे साफ है कि अब सतर्क रहना बेहद जरूरी हो गया है। किसी के भी कंपनी के   नाम पर फर्जी जॉब ऑफर का ऐसा ही  बहुत सारे  मामला सामने आया है, जिसके बाद सरकार ने जरूरी चेतावनी जारी की है। कैसे पहचानें नौकरी फर्जी है या असली? “1.घर ब...