साइबर क्राइम (Cybercrime) को कंप्यूटर-उन्मुख (Computer-Oriented) अपराध भी कहा जाता है। यह एक प्रकार की आपराधिक गतिविधि है जो कंप्यूटर और इंटरनेट का उपयोग करके किए जाते हैं।
यानी जो क्राइम इंटरनेट या डिजिटल उपकरण (स्मार्टफोन, टैबलेट, कंप्यूटर) के माध्यम से अवैध (illegal) रूप से पूरा कीया जाता है। जैसे की; जैसे धोखाधड़ी करना, डिजिटल पहचान चुराना, निजता का उल्लंघन करना, मनी लॉन्ड्रिंग, चाइल्ड पोर्नोग्राफी में तस्करी इत्यादि। इसे साइबर अपराध (Cyber Crime) कहा जाता है।
दोस्तों, साइबर क्राइम बहुत पहले से होता आरहे हैं और आज के समय में साइबर क्राइम बहुत ही ज्यादा बढ़ गए हैं। और अलग-अलग तरीके से किया जाता है। इसलिए वर्तमान साइबर दुनिया में साइबर सुरक्षा (Cyber security) की आवश्यकता है।
साइबर क्राइम क्या है: क्या आप जानते हैं कि कौन सा साइबर अपराध आपको जेल में डाल सकता है। यदि नहीं, तो यह लेख “साइबर अपराध क्या है (What is Cyber Crime in Hindi)?” आपको साइबर क्राइम के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी जैसे: साइबर क्राइम क्या होता है? कितने प्रकार के होते हैं?
साइबर क्राइम के लिए आपको क्या सजा मिल सकती है और साइबर क्राइम से कैसे बचा जा सकता है, इसका भी उल्लेख किया गया है। इसके साथ, अगर आप किसी को हैक करते हैं तो क्या करना चाहिए। और अगर कोई आपके नेटवर्क, मोबाईल या कंप्यूटर को हैक कर लेता है तो क्या करना चाहिए।
लेकिन हम सभी जानते हैं कि दुनिया में कोई भी नेटवर्क या सिस्टम को सुरक्षा परत (layers) से 100% सुरक्षित नहीं हो सकता है। कुछ कमजोर बिंदुओं की भेद्यता है और बग का पता लगाया जा सकता है।
जिससे कोई भी हैकर पाए गए कमजोरियों का लाभ उठाता है और सिस्टम या नेटवर्क में अनधिकृत पहुँच प्राप्त कर लेता है।
इसीलिए साइबर अपराध (Cyber Crime) का कानून देश की सरकार द्वारा बनाया गया है और साइबर अपराध करने पर दो या तीन साल की जेल के साथ प्रत्येक को पांच लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है।
अगर आप सोच रहें है “साइबर सेल से कैसे संपर्क कर सकता हूं?” तो इसके लिए आप 1300 CYBER1 (1930) पर कॉल कर सकते हैं, या फिर अफिशल वेबसाईट https://www.cyber.gov.au/contact पर विज़िट करके संपर्क करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आपके मूल्यवान सुझाव / विचारों के जरिए इसको एक नया आयाम मिलेगा। आपका यह प्रयास एक सराहनीय कदम साबित होगा।
साइबर सुरक्षा जीवन रक्षा