सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

CG पुलिस आरक्षक भर्ती सूची के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका, परिजनों के साथ गृहमंत्री से मिले अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती परिणाम पर विवाद गहरा गया है।

CG पुलिस आरक्षक भर्ती के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका, परिजनों के साथ गृहमंत्री से मिले अभ्यर्थी
छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती परिणाम पर विवाद गहरा गया है। 
चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए सैकड़ों अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। विपक्षी दलों ने भर्ती को घोटाला बताया, जबकि सरकार ने दोषियों पर कार्रवाई की बात कही। अभ्यर्थियों ने नियुक्ति रोकने और लंबित सूची के चयनितों को नियुक्ति देने की मांग की।
राज्य के विभिन्न समाचार पत्रों में इसके संबंध में लेख उपलब्ध है
प्रदेश में हुई पुलिस आरक्षक भर्ती के परिणाम जारी होने के बाद विवाद तेज हो गया है। चयन सूची में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सैकड़ों अभ्यर्थी गुरुवार को याचिका दायर करने बिलासपुर हाईकोर्ट
पहुंचे। अभ्यर्थियों का कहना है कि कई जिलों में एक ही कैटेगरी में कम अंक पाने वाले चयनित हुए, जबकि अधिक अंक वाले बाहर कर दिए गए।
कुछ अभ्यर्थियों के नाम एक ही जिले में सामान्य और ओबीसी दोनों की प्रतीक्षा सूची में पाए गए, जिससे चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि जांच पूरी होने तक नियुक्ति आदेश जारी न किए जाएं। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भर्ती को बड़ा घोटाला करार दिया है।
बैज ने सवाल उठाया कि लिखित अंकों को सार्वजनिक किया गया, तो शारीरिक परीक्षा के अंक क्यों नहीं जारी किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं के सपनों से खिलवाड़ कर भर्ती परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ियां कर रही है।

परीक्षा में गड़बड़ी के दोषियों पर होगी कार्रवाई : 
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी , ने पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर कहा है कि कांग्रेस अपनी सरकार में परीक्षा आयोजित नहीं कर सकी, जबकि वर्तमान सरकार ने इसे पूरा किया। किसी दोषी के पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि सब-इंस्पेक्टर की आगामी परीक्षा भी होगी उन्होंने कहा कि विभाग की तैयारी के अनुसार आगामी तीन दिनों में मुख्यालय में अभ्यर्थियों की शिकायत को सुलझाया जाएगा।
स्वजन के साथ गृहमंत्री से मिले अभ्यर्थी
छत्तीसगढ आर्म फोर्स (सीएएफ)भर्ती के अभ्यर्थी गुरुवार को अपने स्वजनों के साथ गृह मंत्री विजय शर्मा से मिले। इस दौरान हुई चर्चा में इन अभ्यर्थियों ने 2018 की प्रतीक्षा सूची के चयनितों को नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की। ये लोग सात वर्ष से इंतजार कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लगभग 90% साइबर हमले मानवीय भूल के कारण होते हैं, जो साइबर सुरक्षा शिक्षा और जागरूकता के महत्व पर बल देता है। साइबर फ्रॉड की जानकारी भी जीवन रक्षा दवाई है।।

क्या आप जानते है साइबर सुरक्षा ये मानवीय भूलें, जैसे फ़िशिंग ईमेल पर क्लिक करना या कमजोर पासवर्ड का उपयोग करना, साइबर अपराधियों के लिए एक आसान रास्ता प्रदान करती हैं। इस प्रकार, तकनीकी समाधानों के साथ-साथ कर्मचारियों का उचित प्रशिक्षण और सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम साइबर सुरक्षा में बहुत महत्वपूर्ण हैं।   मानवीय भूलों के सामान्य उदाहरण : फ़िशिंग:  दुर्भावनापूर्ण लिंक पर क्लिक करना या हानिकारक अटैचमेंट डाउनलोड करना। कमजोर पासवर्ड:  अनुमान लगाने योग्य पासवर्ड का उपयोग करना, या पासवर्ड को असुरक्षित तरीके से साझा करना या संग्रहीत करना । पैच करने में विफलता:  महत्वपूर्ण सुरक्षा अपडेट स्थापित न करना जिससे सिस्टम कमजोर हो जाता है। गलत डिलीवरी:  गोपनीय जानकारी गलती से गलत व्यक्ति को ईमेल करना। *भौतिक सुरक्षा चूक:  उपकरणों को अनलॉक छोड़ना या संवेदनशील डेटा की भौतिक प्रतियों को असुरक्षित छोड़ देना। क्यों महत्वपूर्ण है साइबर सुरक्षा शिक्षा और जागरूकता: संभावित खतरों का ज्ञान:  कर्मचारियों को फ़िशिंग, सोशल इंजीनियरिंग और मैलवेयर जैसे खतरों को पहचानने और...

मोमोस, खाए और फिर चापड़ से प्रेमिका की हत्या, पहचान छुपाने पेट्रोल डालकर लगा दिया आग, ऐसे सुलझी अंधे क़त्ल की गुत्थी... यह भी एक फ्रॉड है सावधान रहे सतर्क रहे।

  छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मिली महिला की अधजली लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर घटनाक्रम का खुलासा किया... दुर्ग। दुर्ग के उतई थाना में 8 दिसंबर की सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। आरोपी ने एक महिला की हत्या कर लाश को जला दिया था। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल खुद मौके पर पहुंचे थे। महिला का शव बुरी तरह से जल चुका था, जिसकी वजह से इसकी पहचान कर पाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। चूंकि महिला की हत्या का मामला था, एसएसपी विजय अग्रवाल ने भी गंभीरता दिखाई और क्राइम, एसीसीयू व थाना पुलिस समेत 6 टीम तैयार की। टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि विजय बांधे नाम के व्यक्ति ने एक महीला की गुमशुदगी की शिकायत सुपेला थाने में दर्ज कराई थी। बस फिर पुलिस ने बिना देरी किये सूचक विजय बांधे को पकड़ा और उससे कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी ज्यादा देर पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया और हत्या करने की बात कबूल कर लिया। एसएसपी के नेतृत्व में ऐसे सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी दरअसल, 8 दिसम्बर की सुबह ग्राम पुरई निवासी ग्रामीण ने थाना उत्तई म...

फर्जी जॉब ऑफर से रहें सावधान! रट लें सरकार की ये बातें, कभी नहीं होगा साइबर फ्रॉड

अगर, आपके फोन पर जॉब ऑफर वाले मैसेज या कॉल आ रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। इन दिनों कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें फर्जी जॉब ऑफर के नाम पर ठगी की गई है। सरकार ने इससे बचने के तरीके बताए हैं। आज के डिजिटल दौर में नौकरी ढूंढना जितना आसान हो गया है, ऑनलाइन धोखाधड़ी का खतरा उतना ही बढ़ गया है। साइबर अपराधी अब नामी कंपनियों के नाम पर फर्जी जॉब ऑफर भेजकर लोगों से पैसे ठग रहे हैं। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ने “ऑनलाइन जॉब फ्रॉड” को आधिकारिक अपराध की श्रेणी में रखा है, ताकि लोग इस खतरे को गंभीरता से लें। हाल के महीनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों से ट्रेनिंग, वीजा प्रोसेसिंग या बैकग्राउंड चेक के नाम पर पैसे वसूले गए। कुछ मामलों में तो भारतीय जॉब सीकर्स को विदेशों में झूठे वादों के जाल में फंसाया गया; जिससे साफ है कि अब सतर्क रहना बेहद जरूरी हो गया है। किसी के भी कंपनी के   नाम पर फर्जी जॉब ऑफर का ऐसा ही  बहुत सारे  मामला सामने आया है, जिसके बाद सरकार ने जरूरी चेतावनी जारी की है। कैसे पहचानें नौकरी फर्जी है या असली? “1.घर ब...