जैसे-जैसे मोबाईल, कंप्यूटर और इंटरनेट का उपयोगकर्ता बढ़ रहा है वैसे भी साइबर अपराध (cyber crime) भी दिन ब दिन बढ़ रहा है। इसलिए साइबर हमलों से बचने के लिए नीचे बताए गए सुरक्षा टिप्स का पालन किया करें।
साइबर क्राइम की रोकथाम करने के लिए इन महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा उपायों का पालन करें:
1. कंप्यूटर को सुरक्षित करें: कंप्यूटर को सुरक्षित करने के लिए आप सबसे पहले कंप्यूटर के फ़ायरवॉल को सक्रिय करें, और एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर का उपयोग करें।
2. मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें: सिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए आपको कांसे काम 10 अक्षर का पासवर्ड रखना होगा, जिसमें अक्षर, संख्या, विशेष वर्ण (letters, numbers, special characters) शामिल होना चाहिए और नियमित रूप से उन्हें बदलें।
3. वायरलेस नेटवर्क को सुरक्षित रखें: जब भी आप किसी वाईफाई नेटवर्क से कनेक्ट हो तो ये याद रहे की प्राइवेट नेटवर्क से कनेक्ट हो।
4. अपनी ई-पहचान की रक्षा करें: कोई हैकर आपके सिर्फ पर्सनल इनफार्मेशन निकाल के आपके सिस्टम तक पहुंच सकता है, इसलिए आपके पर्सनल जानकारी जैसे की नाम , पता, ईमेल आई डी, फोन नंबर, इत्यादि किसी अनजान व्यक्ति से जल्दी शेयर न करें।
5. मदद के लिए सही व्यक्ति को बुलाओ: अगर आपके कंप्यूटर या नेटवर्क खराब हो जाए तो आप सही व्यक्ति से ठीक कराएं।
6. अपने सॉफ़्टवेयर को अपडेट रखें: कंप्युटर के सेटिंग में जाए और सिस्टम अपडेट चेक करें यदि अपडेट नहीं है तो करले और हमेशा लैटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम वर्ज़न ही इस्तेमाल करें।
7. धोखाधड़ी होने से बचें: अगर आपको कोई अनजान व्यक्ति से ऑफर टाइप के मैसेज या मेल आए जिसमे लिंक्स पर क्लिक करने बोले तो पहले लिंक्स को चेक करें सुरू में https है या नहीं, अगर है तभी आप क्लिक करें अन्यथा ब्लॉक करें।
साइबर क्राइम रिपोर्ट कैसे करें?
साइबर अपराध की शिकायत करने के लिए आप आपके नजदीकी पुलिस थाना में जाके साइबर क्राइम रिपोर्ट फोरम भर सकते है, या फिर डायरेक्टली 112 नंबर या 1930 पे कॉल करके आप शिकायत लिखा सकते है, फिर जरुरत पर आपको थाना जाना होगा।
साइबर सुरक्षा भी जीवन रक्षा है।
सावधान रहे सतर्क रहे,धन्यवाद।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आपके मूल्यवान सुझाव / विचारों के जरिए इसको एक नया आयाम मिलेगा। आपका यह प्रयास एक सराहनीय कदम साबित होगा।
साइबर सुरक्षा जीवन रक्षा