सावधान! मतदाता सूची एसआईआर (special intensive review) विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए कोई ओटीपी या पासवर्ड नही मांगता है, सतर्क रहे।
सावधान! मतदाता सूची एसआईआर के लिए कोई ओटीपी या पासवर्ड नही मांगता है।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की शुरुआत हो चुका है साथ ही साइबर फ्रॉड भी एक्टिव हो चुके है, ध्यान रहे किसी को अपना वित्तीय जानकारी फोन पर कदापि न देवे।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की शुरुआत हो चुकी है। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाएंगे। एक ओर मतदाता अपने जरूरी प्रपत्रों को जुटाने में लगे हुए हैं, वहीं ऐसे अवसरों पर अक्सर साइबर ठग भी सक्रिय हो जाते हैं। इसे लेकर एसडीएम आलोक सिंह और सीओ मोहम्मद फहीम कुरैशी ने आम लोगों को सावधान किया है। अपील की है कि किसी को भी ओटीपी, पासवर्ड या अपने बैंक खाते से संबंधित विवरण न दें। एसडीएम ने बताया कि बीएलओ मैन्युअल फॉर्म भरवाएंगे। वह जब मतदाता के पास जाएंगे तो किसी किस्म की ऑनलाइन औपचारिकता नहीं कराएंगे और न कॉल करेंगे।
किसी तरह का कोई ओटीपी या पासवर्ड भी बीएलओ नहीं मांगेंगे। किसी भी मतदाता को अपने बैंक खाते के नंबर या उससे संबंधित कोई विवरण भी नहीं देना है। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान साइबर ठगी से बचें। संबंधित कोई भी कॉल आए तो तत्काल अपने नजदीकी थाने की पुलिस को सूचना दें। एसडीएम ने कहा कि यदि किसी मतदाता को किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो बीएलओ या एसडीएम से संपर्क करें। स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए मतदाता को फॉर्म 6 घोषणापत्र भरना होगा। सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 भरना होगा। नाम में सुधार या स्थानांतरण के लिए फॉर्म 8 मतदाता को स्वयं ही भरना है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आपके मूल्यवान सुझाव / विचारों के जरिए इसको एक नया आयाम मिलेगा। आपका यह प्रयास एक सराहनीय कदम साबित होगा।
साइबर सुरक्षा जीवन रक्षा