आपके एटीएम प्रयोग को सुरक्षित रखने के लिए
कार्ड प्राप्त होते ही उसके पीछे की तरफ निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर कर दें अपना एटीएम पिन नियमित रूप से बदलते रहे।
डेबिट कार्ड पर अपना पिन न लिखें और न ही कभी कार्ड के साथ लिख कर रखें। उसे हमेश याद रखे।
अपना एटीएम कार्ड एवं पिन किसी को न बताएं फिर चाहे वह, बैंक / आईबीए(इंडियन बैंक एसोसिएशन)/आरबीआई/सरकारी एजेंसी/मित्र/पारिवारिक सदस्य हो बैंक या अन्य कोई संस्था इस सूचना के बारे में कभी नही पूछेगी।
लेने देन के दौरान एटीएम कक्ष में किसी अंजान व्यक्ति को अंदर न आने दें या लेन देन को पूरा करने के लिए किसी अजनबी की सहायता न लें।
सतर्कता ही सुरक्षा, साइबर सुरक्षा ही जीवन रक्षा है।
कुछ सामान्य बाते जो आप जरूर करे।
एटीएम / पीओएस टर्मिनल में पिन दर्ज करते समय की पैड को छिपा ले।
कभी भी अपनी लेन देन पर्ची को एटीएम कक्ष में न फेके क्योकि उसमें खाते का विवरण होता है।
जब तक एटीएम मूल स्क्रीन पर लौट नही आता तथा हरी बत्ती नही जलने लगती तब तक का इंतजार करें।
होटल/दुकानों/मॉल में कार्ड का प्रयोग हमेशा अपने सामने करने को कहे।
कभी भी अंजान अस्थायी स्टॉल पर लगी पीओएस पर कार्ड स्वाईप न करें।
जब आपको नया कार्ड प्राप्त हो तो तत्काल अपना पुराना कार्ड रुकवा दें तथा उसे नष्ट कर दें। सभी लेन देन का एसएमएस प्राप्त करने के लिए शाखा में अपना मोबाईल नंबर रजिष्टर करा दें।
कार्ड खोने पर तत्काल 1800 1024455 पर संपर्क करते हुए अपने कार्ड को हॉअलिस्ट करा दे।
🙏
जवाब देंहटाएं