सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धान खरीदी सीजन में किसान भाई सतर्क रहें।दुर्ग पुलिस द्वारा आपके हित में जारी


धान खरीदी का सीज़न शुरु हो गया है और इस समय ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के खातों में पूरे साल की मेहनत का पैसा आता है। इसी दौरान उठाई गिरोह और साइबर अपराधी सबसे अधिक सक्रिय हो जाते हैं। दुर्ग पुलिस आप सभी किसानों से अपील करती है कि पैसे की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें, अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

1. बैंक में सिर्फ अधिकृत कर्मचारी से ही मदद लें

पैसे जमा या निकासी करते समय अपनी जानकारी किसी को न बताएँ। मयद चाहिए तो केवल बैंक के कर्मचारी से ही लें। बैंक में मौजूद अनजान लोग मदद के बहाने घोखा दे सकते हैं, इसलिए उनसे दूरी बनाए रखें।

2. नोटों की गिनती सिर्फ बैंक के अंदर करें

पैसे निकालने के बाद नोटों की गिनती हमेशा बैंक के अंदर ही पूरी करें। बाहर सड़क या दुकान के सामने नोट गिनना सुरक्षित नहीं है। ऐसे मौके पर उठाई गिरोह आसानी से पैसे छीन सकते हैं, इसलिए पैसा बाहर न दिखाएँ।

3. बैंक आते-जाते समय पैसों को सुरक्षित रखें

बैंक से आते या जाते समय अपने पैसों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। पैसा हमेशा शरीर से सटाकर रखे गए बैग में रखें ताकि कोई आसानी से हाथ न लगा सके। ऐसा करने से चोरी और लूटपाट की संभावना कम होती है। सुरक्षा को सबसे पहले रखें और हर समय सतर्क रहें।

4. बैंक जाते समय किसी भरोसेमंद व्यक्ति को
साथ रखें

बैंक आने या आने के समय किसी मित्र वा परिवार के सदस्सा को साथ लेकर जाएँ। गाडी को बैंक के बाहर पार्क करते समय आसपास ध्यान रखें और देखें कि फोर्ड संदिग्ध व्यक्ति तो नहीं है। यदि आपको आसपास किसी पर संदेह हो, तो तुरंत कंट्रोल रूम 9479192099 या 112 पर संपर्क कर सूचना दें।

5. बैंक आते-जाते समय संदेह होने पर तुरंत
पुलिस को बताएं

अगर बैंक से लौटते समय आपको लगे कि कोई व्यक्ति आपका पीछा कर रहा है या संदिग्ध तरीके से देख रहा है, तो सीधे घर न जाएँ। ऐसी स्थिति में नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचें और पुलिस की मदद लें। परिवार के सदस्य को साथ लेकर घर जाना अधिक सुरक्षित रहता है।

6. नकदी को गाड़ी की डिक्की में न रखें

पैसे निकालने के बाद उन्हें गाड़ी की दिक्की में रखने से बचें, क्योंकि हिक्की का ताला अपराधी आसानी से तोड़ लेते हैं। अपराधी भीड़ में मौका देखकर गाड़ी के आसपास घूमते हैं और तरकीब से पैसा निकाल लेते हैं। इसलिए निकली हुई। राशि हमेशा साथ रखें और हर समय सावधान रहें।

7. पैसे निकालकर सीधे घर जाएँ, रास्ते में रुकें नहीं

बैंक से पैसे निकालने के बाद बिना रुके सीधे अपने घर या गंतव्य स्थान पर जाएँ। रास्ते में किसी अनजान व्यत्ति की बातों में न आए। होटल, दुकान, चाय या सारीदारी के लिए रुकने पर चोरी की घटनाएँ अधिक होती है। पैसे लेकर रुकना बिल्कुल सुरक्षित नहीं है।

8. अपने बैंक विवरण और धन की बात किसी से साझा न करें

अपने बैंक का लेन-देन, पैसा कब निकाला या कितना निकाल्य ऐसी जानकारी किसी से न बताएं। यह जानकारी फैलने पर कोई भी व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है। अपनी आर्थिक जानकारी गोपनीय रखना ही सुरक्षित रहने का सबसे अच्छा तरीका है।

9. अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखें किसान भाइयों, आपकी व्यक्तिगत जानकारी सबसे महत्वपूर्ण है।

किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने ATM नंबर, आधार नंबर, पैन कार्ड, बैंक पासबुक या किसी भी दस्तावेज की जानकारी न दें। इन जानकारियों से थोखा बहुत जल्दी हो सकता है।

10. OTP और PIN किसी को न बताएं

अपने बैंक कार्ड, केडिट कार्ड या UPI का पासवर्ड, PIN, OTP किसी को भी न बताएं। अपराधी बैंक कर्मचारी बनकर कॉल करते है और OTP मांगकर खाते से पैसे निकाल लेते हैं। बैंक कभी भी फोन पर DIP नहीं मांगता यह 100% फीड होता है।

11. अनजान लिंक पर कभी क्लिक न करें

किसान माइयों, किसी भी अनजान लिंक, संदेश, लीटरी, बीमा या पुरस्कार वाले मैसेज पर विश्वास न करें। इन लिंक पर क्लिक करते ही आपका मोबाइल या बैंक अकाउंट हैक हो सकता है। शक होने पर तुरंत उस नंबर को ब्लॉक करे और सावधान रहें।

12. सोशल मीडिया की फर्जी जानकारी से बचें

फेसबुक, व्हाट्‌सऐप या किसी भी सोशल मीडिया पर आए बैंक या पैसों से जुड़े संदेशों पर तुरंत भरौला न करें। अपराधी फर्जी लिंक या APK फाइल भेजकर आपके मोबाइल और खाते से पैसे निकाल लेते हैं। किसी भी जानकारी की पुष्टि हमेशा बैंक शाखा या आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर ही करें।

13. KYC वाले कॉल और SMS से सावधान रहें

KYC करने के नाम पर आने वाले कॉल या मैसेज पर बिल्कुल विश्वास न करें। KYC अपडेट का बहाना बनाकर अपराधी आपका PIN, पासवर्ड और OTP मौगते है। खाता बंद होने की धमकी भी देते हैं यह सब फ्रीड होता है। KYC हमेशा बैंक शाखा में जाकर ही कराएं।

14. AI आवाज़ वाले धोखाधड़ी कॉल से बचें

आजकल अपराधी आपकी आवाज़ जैसी आवाज़ बनाकर कॉल करते हैं और पैसों की मांग करते हैं। सिपी आवाज में किसी पर भरोसा न करें पहले वीडियो कॉल करें, पहचान की पुष्टि करें और तभी कोई निर्णय लें। ऐसी कॉल आते ही शांत रहे और तुरंत पुलिस को सूचना दें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहे।

15. डिजिटल गिरफ्तारी (Digital Arrest) से बचें

अपराधी खुद को पुलिस/CBI का अधिकारी बताकर कहते हैं कि आपका सिम, आधार या बैंक किसी अपराध में पकड़ा गया है। ऑनलाइन पैसे जमा करवाने का दबाव बनाते हैं। बात रखें पुलिस कभी फोन पर गिरफ्तारी नहीं करती. यह पूरा बोखा है।

16. फर्जी ग्राहक सेवा (Customer Care) से

बचकर रहें

इंटरनेट पर दिखने वाले कई कस्टमर केयर नंबर अपराहियों द्वारा लगता आते हैं। ऐसे नंबर कॉल पर आपकी जानकारी लेकर मोबाइल में झांसा देकर ऐप डाउनलोड करवाते हैं और खाते से पैसा निकाल देते हैं। किसी भी कंपनी का असली नंबर हमेशा उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर ही देयों. बाकी नंबर शोखा हो सकते हैं।

जागरूक किसान ही सुरक्षित किसान.

दुर्ग पुलिस, हमेशा आपके साथ, आपकी सुरक्षा में तत्पर
9479192099

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लगभग 90% साइबर हमले मानवीय भूल के कारण होते हैं, जो साइबर सुरक्षा शिक्षा और जागरूकता के महत्व पर बल देता है। साइबर फ्रॉड की जानकारी भी जीवन रक्षा दवाई है।।

क्या आप जानते है साइबर सुरक्षा ये मानवीय भूलें, जैसे फ़िशिंग ईमेल पर क्लिक करना या कमजोर पासवर्ड का उपयोग करना, साइबर अपराधियों के लिए एक आसान रास्ता प्रदान करती हैं। इस प्रकार, तकनीकी समाधानों के साथ-साथ कर्मचारियों का उचित प्रशिक्षण और सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम साइबर सुरक्षा में बहुत महत्वपूर्ण हैं।   मानवीय भूलों के सामान्य उदाहरण : फ़िशिंग:  दुर्भावनापूर्ण लिंक पर क्लिक करना या हानिकारक अटैचमेंट डाउनलोड करना। कमजोर पासवर्ड:  अनुमान लगाने योग्य पासवर्ड का उपयोग करना, या पासवर्ड को असुरक्षित तरीके से साझा करना या संग्रहीत करना । पैच करने में विफलता:  महत्वपूर्ण सुरक्षा अपडेट स्थापित न करना जिससे सिस्टम कमजोर हो जाता है। गलत डिलीवरी:  गोपनीय जानकारी गलती से गलत व्यक्ति को ईमेल करना। *भौतिक सुरक्षा चूक:  उपकरणों को अनलॉक छोड़ना या संवेदनशील डेटा की भौतिक प्रतियों को असुरक्षित छोड़ देना। क्यों महत्वपूर्ण है साइबर सुरक्षा शिक्षा और जागरूकता: संभावित खतरों का ज्ञान:  कर्मचारियों को फ़िशिंग, सोशल इंजीनियरिंग और मैलवेयर जैसे खतरों को पहचानने और...

मोमोस, खाए और फिर चापड़ से प्रेमिका की हत्या, पहचान छुपाने पेट्रोल डालकर लगा दिया आग, ऐसे सुलझी अंधे क़त्ल की गुत्थी... यह भी एक फ्रॉड है सावधान रहे सतर्क रहे।

  छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मिली महिला की अधजली लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर घटनाक्रम का खुलासा किया... दुर्ग। दुर्ग के उतई थाना में 8 दिसंबर की सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। आरोपी ने एक महिला की हत्या कर लाश को जला दिया था। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल खुद मौके पर पहुंचे थे। महिला का शव बुरी तरह से जल चुका था, जिसकी वजह से इसकी पहचान कर पाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। चूंकि महिला की हत्या का मामला था, एसएसपी विजय अग्रवाल ने भी गंभीरता दिखाई और क्राइम, एसीसीयू व थाना पुलिस समेत 6 टीम तैयार की। टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि विजय बांधे नाम के व्यक्ति ने एक महीला की गुमशुदगी की शिकायत सुपेला थाने में दर्ज कराई थी। बस फिर पुलिस ने बिना देरी किये सूचक विजय बांधे को पकड़ा और उससे कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी ज्यादा देर पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया और हत्या करने की बात कबूल कर लिया। एसएसपी के नेतृत्व में ऐसे सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी दरअसल, 8 दिसम्बर की सुबह ग्राम पुरई निवासी ग्रामीण ने थाना उत्तई म...

फर्जी जॉब ऑफर से रहें सावधान! रट लें सरकार की ये बातें, कभी नहीं होगा साइबर फ्रॉड

अगर, आपके फोन पर जॉब ऑफर वाले मैसेज या कॉल आ रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। इन दिनों कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें फर्जी जॉब ऑफर के नाम पर ठगी की गई है। सरकार ने इससे बचने के तरीके बताए हैं। आज के डिजिटल दौर में नौकरी ढूंढना जितना आसान हो गया है, ऑनलाइन धोखाधड़ी का खतरा उतना ही बढ़ गया है। साइबर अपराधी अब नामी कंपनियों के नाम पर फर्जी जॉब ऑफर भेजकर लोगों से पैसे ठग रहे हैं। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ने “ऑनलाइन जॉब फ्रॉड” को आधिकारिक अपराध की श्रेणी में रखा है, ताकि लोग इस खतरे को गंभीरता से लें। हाल के महीनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों से ट्रेनिंग, वीजा प्रोसेसिंग या बैकग्राउंड चेक के नाम पर पैसे वसूले गए। कुछ मामलों में तो भारतीय जॉब सीकर्स को विदेशों में झूठे वादों के जाल में फंसाया गया; जिससे साफ है कि अब सतर्क रहना बेहद जरूरी हो गया है। किसी के भी कंपनी के   नाम पर फर्जी जॉब ऑफर का ऐसा ही  बहुत सारे  मामला सामने आया है, जिसके बाद सरकार ने जरूरी चेतावनी जारी की है। कैसे पहचानें नौकरी फर्जी है या असली? “1.घर ब...