सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कैसे रखें अपने बच्चे की डिजिटल एक्टिविटीज पर नजर? ये 6 टिप्स आएंगे हर पेरेंट के काम



इंटरनेट और एआई ने दुनिया को बदलकर रख दिया है। अब उंगलियों के कुछ टैप्स से हमें दुनियाभर की जानकारी घर बैठे मिल सकती है। ऐसे में हम हजारों अच्छी-बुरी चीजों से इंटरनेट पर रूबरू होते हैं। इसलिए जरूरी है कि बच्चे इंटरनेट पर क्या देख रहे हैं इस पर निगरानी की जाए।

बच्चों की डिजिटल एक्टिविटीज पर कैसे करें निगरानी? 

पेरेंट्स को बच्चों की डिजिटल एक्टिविटीज पर नजर रखनी चाहिए
इंटरनेट पर बच्चा कुछ गलत देख या कर न रहा हो इस पर ध्यान देना जरूरी है
कुछ आसान टिप्स से बच्चों की डिजिटल एक्टिविटीज पर नजर रख सकते हैं
https://cysefia.blogspot.com/2025/11/90.html । आज का दौर डिजिटल युग है और इसका सीधा असर हमारे बच्चों की जिंदगी पर पड़ रहा है। ऑनलाइन क्लासेज, एंटरटेनमेंट, सोशल नेटवर्किंग और गेमिंग ने बच्चों की दुनिया को स्क्रीन के इर्द-गिर्द सीमित कर दिया है। ऐसे में बच्चे इंटरनेट पर क्या देख रहे हैं इसकी निगरानी करना जरूरी है, खासकर छोटे बच्चों की। 
बच्चों की डिजिटल एक्टिविटीज पर नजर रखकर उन्हें ऑनलाइन खतरों से बचाया जा सकता है और एक हेल्दी तरीके से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। बच्चों की डिजिटल एक्टिविटीज पर नजर रखना जासूसी करना नहीं, बल्कि सुरक्षा और गाइडेंस के लिए करना जरूरी है। आइए जानें कुछ टिप्स जिनकी मदद से बच्चों की डिजिटल एक्टिविटीज पर नजर रखा जा सकता है।
सबसे पहला और जरूरी कदम है अपने बच्चे के साथ खुलकर बातचीत करना। उन्हें यह समझाएं कि इंटरनेट के फायदे और नुकसान दोनों हैं। उनसे पूछें कि वो ऑनलाइन क्या करते हैं, किस तरह के गेम्स खेलते हैं, और किन ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। उनके साथ एक विश्वास का रिश्ता बनाएं, ताकि वो किसी भी परेशानी में आपसे सीधे बात कर सकें।

आजकल कई पेरेंटल कंट्रोल ऐप्स और सॉफ्टवेयर बन चुके हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं। इन ऐप्स की मदद से आप स्क्रीन टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं , एडल्ट और खतरनाक वेबसाइट्स को ब्लॉक कर सकते हैं, उनकी लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं और किन ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं इस पर नजर रख सकते हैं।
डिवाइस को कॉमन एरिया में रखें
बच्चों के कमरे में जाकर लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने के बजाय, कोशिश करें कि घर के कॉमन एरिया जैसे लिविंग रूम या डाइनिंग टेबल पर ही डिवाइस का इस्तेमाल हो। इससे उनकी ऑनलाइन एक्टिविटीज पर नजर रखना आसान हो जाता है और वो भी कुछ गलत देखने से बचते हैं।

डिजिटल लिटरेसी 
अगर आप खुद सोशल मीडिया या ऑनलाइन गेम्स के बारे में नहीं जानते, तो आपके लिए बच्चे की एक्टिविटीज को समझना मुश्किल होगा। बेसिक डिजिटल लिटरेसी सीखें। साथ ही, बच्चों को ऑनलाइन प्राइवेसी, साइबरबुलिंग और हैकिंग जैसे खतरों के बारे में जागरूक बनाएं। उन्हें पासवर्ड की अहमियत और किसी अजनबी से बात न करने के बारे में समझाएं।

'फ्रेंड' या 'फॉलोअर' बनें
अगर आपका बच्चा सोशल मीडिया पर है, तो उसे अपना फ्रेंड या फॉलोअर बनने के लिए कहें। लेकिन यह भी तय करें कि आप उनकी हर पोस्ट पर कमेंट नहीं करेंगे या उन्हें पब्लिकली शर्मिंदा नहीं करेंगे। इसका मकसद सिर्फ उनकी ऑनलाइन मौजूदगी पर एक नजर रखना है।

नियम बनाएं और समझौता करें
डिजिटल डिवाइसेज के इस्तेमाल के लिए घर में साफ नियम बनाएं। जैसे खाते वक्त फोन नहीं, होमवर्क पूरा होने तक कोई स्क्रीन टाइम नहीं, रात के एक निश्चित समय के बाद सभी डिवाइस लिविंग रूम में रखे जाएंगे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लगभग 90% साइबर हमले मानवीय भूल के कारण होते हैं, जो साइबर सुरक्षा शिक्षा और जागरूकता के महत्व पर बल देता है। साइबर फ्रॉड की जानकारी भी जीवन रक्षा दवाई है।।

क्या आप जानते है साइबर सुरक्षा ये मानवीय भूलें, जैसे फ़िशिंग ईमेल पर क्लिक करना या कमजोर पासवर्ड का उपयोग करना, साइबर अपराधियों के लिए एक आसान रास्ता प्रदान करती हैं। इस प्रकार, तकनीकी समाधानों के साथ-साथ कर्मचारियों का उचित प्रशिक्षण और सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम साइबर सुरक्षा में बहुत महत्वपूर्ण हैं।   मानवीय भूलों के सामान्य उदाहरण : फ़िशिंग:  दुर्भावनापूर्ण लिंक पर क्लिक करना या हानिकारक अटैचमेंट डाउनलोड करना। कमजोर पासवर्ड:  अनुमान लगाने योग्य पासवर्ड का उपयोग करना, या पासवर्ड को असुरक्षित तरीके से साझा करना या संग्रहीत करना । पैच करने में विफलता:  महत्वपूर्ण सुरक्षा अपडेट स्थापित न करना जिससे सिस्टम कमजोर हो जाता है। गलत डिलीवरी:  गोपनीय जानकारी गलती से गलत व्यक्ति को ईमेल करना। *भौतिक सुरक्षा चूक:  उपकरणों को अनलॉक छोड़ना या संवेदनशील डेटा की भौतिक प्रतियों को असुरक्षित छोड़ देना। क्यों महत्वपूर्ण है साइबर सुरक्षा शिक्षा और जागरूकता: संभावित खतरों का ज्ञान:  कर्मचारियों को फ़िशिंग, सोशल इंजीनियरिंग और मैलवेयर जैसे खतरों को पहचानने और...

मोमोस, खाए और फिर चापड़ से प्रेमिका की हत्या, पहचान छुपाने पेट्रोल डालकर लगा दिया आग, ऐसे सुलझी अंधे क़त्ल की गुत्थी... यह भी एक फ्रॉड है सावधान रहे सतर्क रहे।

  छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मिली महिला की अधजली लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर घटनाक्रम का खुलासा किया... दुर्ग। दुर्ग के उतई थाना में 8 दिसंबर की सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। आरोपी ने एक महिला की हत्या कर लाश को जला दिया था। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल खुद मौके पर पहुंचे थे। महिला का शव बुरी तरह से जल चुका था, जिसकी वजह से इसकी पहचान कर पाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। चूंकि महिला की हत्या का मामला था, एसएसपी विजय अग्रवाल ने भी गंभीरता दिखाई और क्राइम, एसीसीयू व थाना पुलिस समेत 6 टीम तैयार की। टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि विजय बांधे नाम के व्यक्ति ने एक महीला की गुमशुदगी की शिकायत सुपेला थाने में दर्ज कराई थी। बस फिर पुलिस ने बिना देरी किये सूचक विजय बांधे को पकड़ा और उससे कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी ज्यादा देर पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया और हत्या करने की बात कबूल कर लिया। एसएसपी के नेतृत्व में ऐसे सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी दरअसल, 8 दिसम्बर की सुबह ग्राम पुरई निवासी ग्रामीण ने थाना उत्तई म...

फर्जी जॉब ऑफर से रहें सावधान! रट लें सरकार की ये बातें, कभी नहीं होगा साइबर फ्रॉड

अगर, आपके फोन पर जॉब ऑफर वाले मैसेज या कॉल आ रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। इन दिनों कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें फर्जी जॉब ऑफर के नाम पर ठगी की गई है। सरकार ने इससे बचने के तरीके बताए हैं। आज के डिजिटल दौर में नौकरी ढूंढना जितना आसान हो गया है, ऑनलाइन धोखाधड़ी का खतरा उतना ही बढ़ गया है। साइबर अपराधी अब नामी कंपनियों के नाम पर फर्जी जॉब ऑफर भेजकर लोगों से पैसे ठग रहे हैं। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ने “ऑनलाइन जॉब फ्रॉड” को आधिकारिक अपराध की श्रेणी में रखा है, ताकि लोग इस खतरे को गंभीरता से लें। हाल के महीनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों से ट्रेनिंग, वीजा प्रोसेसिंग या बैकग्राउंड चेक के नाम पर पैसे वसूले गए। कुछ मामलों में तो भारतीय जॉब सीकर्स को विदेशों में झूठे वादों के जाल में फंसाया गया; जिससे साफ है कि अब सतर्क रहना बेहद जरूरी हो गया है। किसी के भी कंपनी के   नाम पर फर्जी जॉब ऑफर का ऐसा ही  बहुत सारे  मामला सामने आया है, जिसके बाद सरकार ने जरूरी चेतावनी जारी की है। कैसे पहचानें नौकरी फर्जी है या असली? “1.घर ब...